Uttar Pradesh

कनपुरिया मेट्रो का टेस्ट रन सफल, मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक पहुंची।

कानपुर,18 दिसंबर 2024

कानपुर में मेट्रो ट्रेन ने मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक सफल टेस्ट रन पूरा किया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRCL) के एमडी सुशील कुमार की मौजूदगी में अप और डाउन दोनों लाइन पर यह परीक्षण हुआ। इस दौरान ट्रेन को ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) मोड पर धीमी गति से चलाया गया। सिग्नलिंग सिस्टम के मैप वेरिफिकेशन टेस्ट में ट्रैक और उपकरणों के सॉफ्टवेयर का मिलान किया गया। अब 25 दिसंबर के बाद फुल स्पीड ट्रायल शुरू होगा, जिसके बाद जनवरी से इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

वर्तमान में कानपुर मेट्रो का संचालन IIT से मोतीझील तक प्रॉयोरिटी कॉरिडोर पर किया जाता है, जिसमें नौ एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। जनवरी 2025 तक कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो रूट का विस्तार किया जाएगा, जिससे पांच नए अंडरग्राउंड स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल) जुड़ जाएंगे। इस सफलता पर यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने टीम और शहरवासियों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इटावा की ये शादी बनी खास, दूल्हा दुल्हन ने लिया आठवां वचन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link