Uttar Pradesh

इटावा की ये शादी बनी खास, दूल्हा दुल्हन ने लिया आठवां वचन

इटावा, 24 अप्रैल 2025:

यूपी के इटावा जिले में एक विवाह समारोह अन्य शादियों से कुछ अलग रहा। यहां सारी रस्मों में रीति रिवाज का पूरा ख्याल रखा गया। मंडप के नीचे सात फेरे हुए लेकिन जोड़े ने आठवां वचन निभाने की कसम खाई। इसी आठवें वचन से शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

महेवा ब्लॉक के मैरिज लॉन में हुआ विवाह समारोह

हुआ यूं कि भरथना के खानपुरा पोस्ट कुसना में रहने वाले अतुल यादव सैफई अस्पताल में कार्यरत हैं। उनकी शादी महेवा ब्लाक क्षेत्र के नोगवां निवाड़ी कला निवासी लवी के साथ तय हुई। निर्धारित दिन पर अतुल पूरी धूमधाम से बारात लेकर महेवा स्थित मैरिज लॉन पहुंचे। यहां बारात की जोरदार अगवानी हुई। दोनों तरफ से मेहमान लजीज दावत का लुत्फ उठा रहे थे।

मरणोपरांत देहदान का लिया था संकल्प, स्टेज पर दिया गया प्रमाण पत्र

स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के रूप में सजे धजे बैठे अतुल व लवी को लोग बधाई और तोहफे दे रहे थे। मेहमानों में सैफई पीजीआई के एटानॉमी विभाग के डॉक्टर नित्यानंद और स्वयंसेवी संस्था युग दधीचि संस्था के कई पदाधिकारी शामिल थे। इन सभी ने स्टेज पर जाकर दूल्हा दुल्हन को एक प्रमाण पत्र दिया। इसमें नव दम्पति द्वारा मरणोपरांत देहदान की घोषणा की गई थी।

मंडप के नीचे आठवां वचन निभाने की कसम खाई, सभी ने की सराहना,

तोहफे की जगह ये प्रमाण पत्र देखकर अन्य मेहमानों में कौतूहल जागा तो उन्हें नवदम्पत्ति की मानव सेवा की इच्छा के बारे में बताया गया। कहा कि दोनों ने स्वेच्छा से ये निर्णय लिया है। ये जानकर सभी लोगों ने युगल जोड़े की सोच की सराहना की। इसके बाद जब मंडप के नीचे फेरे और वचन की रस्म निभाई गई तो फेरे सात ही रहे लेकिन एक आठवां वचन देहदान का लिया गया। अपने आठवें वचन से शादी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई।

ये भी पढ़ें  बिहार में SSC एमटीएस परीक्षा के दौरान धांधली के आरोप में 35 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link