Uttar Pradesh

फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का भव्य समापन…..उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, 7000 से अधिक आगंतुक पहुंचे!

मयंक चावला

आगरा, 25 जून 2025 :

चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। इस अंतिम दिन 100 से अधिक स्टॉल्स पर 7000 से ज्यादा आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग उद्योग को वैश्विक मंच पर नई दिशा देना रहा।

समापन समारोह के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में एनवायरमेंटल सोशल गवर्नेंस और निर्यात प्रोत्साहन जैसे गंभीर विषयों पर मंथन किया गया। एक्सपो का समापन मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने ब्रज क्षेत्र के खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहचान बनाने की दिशा में इस आयोजन को एक सशक्त कदम बताया।

ये भी पढ़ें:

सरकार का उद्योगों को पूरा समर्थन

Advertisement

उद्घाटन सत्र की शुरुआत उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर की। उनके साथ यूपीएसआईडीसी के एमडी राजकमल यादव, उपायुक्त उद्योग सोनाली जिंदल, सीएफपीआईए अध्यक्ष राजकुमार भगत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। राकेश गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के साथ है और जल्द ही कृषि भूमि पर उद्योग लगाने की अनुमति मिलेगी।

एमएसएमई वन कनेक्ट योजना से उद्यमियों को लाभ

एमडी राजकमल यादव ने एमएसएमई वन कनेक्ट योजना के माध्यम से उद्यमियों को तकनीकी, वित्तीय, परामर्श और बाजार सुविधाएं एक मंच पर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने उद्योगों को केवल उत्पाद निर्माण तक सीमित न रहकर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर ध्यान देने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें  आज से बदले नियम... टोल, इनकम टैक्स, सैलरी से टिकट कैंसिलेशन तक लंबी लिस्ट, जानें डिटेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link