SportsUttar Pradesh

क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी!…. अब शिक्षा विभाग में निभाएंगे अहम भूमिका

लखनऊ, 26 जून 2025:

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। खेल विभाग की अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती योजना के तहत रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त किया गया है। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले रिंकू ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

गरीबी से संघर्ष कर बने क्रिकेट स्टार, अब सरकारी सेवा में

अलीगढ़ में जन्मे रिंकू ने बचपन में तमाम आर्थिक संघर्षों का सामना किया। उनके पिता खानचंद सिलेंडर सप्लाई का काम करते थे और रिंकू भी इसमें मदद करते थे। लेकिन क्रिकेट के जुनून और मेहनत ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाए गए पांच लगातार छक्कों ने उन्हें स्टार बना दिया था।

ये भी पढ़ें:

परिवार में खुशी का माहौल!

Advertisement

अब सरकार की ओर से भेजे गए नियुक्ति पत्र के बाद रिंकू शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देंगे। उनके भाई सोनू ने बताया कि यह परिवार के लिए बड़ी खुशी है क्योंकि अब पहला सदस्य सरकारी सेवा में जुड़ रहा है। हाल ही में रिंकू की सगाई मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से हुई थी, जिससे उनका संबंध जौनपुर के एक बड़े राजनीतिक परिवार से भी जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें  काशी विश्वनाथ धाम में पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने बनाई 'रील'... मंदिर प्रशासन सख्त, जांच को लिखा पत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link