Uttar Pradesh

नामकरण समारोह : दावत में तमंचे से की हर्ष फायरिंग, मासूम समेत दो जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

मयंक चावला

कासगंज, 28 जून 2025:

यूपी के कासगंज जिले में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी में एक नामकरण समारोह कार्यक्रम के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। घटना में 4 वर्षीय मासूम बच्चे सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिकंदरपुर वैश्य के नगला हंसी गांव निवासी रहीस पाल के नाती के नामकरण समारोह के कार्यक्रम में दावत चल रही थी। इसी दौरान गांव के युवक मंजू ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से दावत में आए गांव नगला हंसी निवासी सूरजपाल व और 4 वर्षीय मासूम आर्यन को जा लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मंजू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ: प्रदूषण बढ़ने से संगम का पानी नहीं बचा नहाने लायक – सीपीसीबी रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link