Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लगाई गई रासुका, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को दो प्रकरणों में आरोपी बनाया गया था, अब जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर रासुका की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि एक दर्जन से अधिक मामले कांग्रेस पार्षद पर दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक बाणगंगा थाने में पिछले दिनों दो पीड़िताओं द्वारा दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था, जिनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी द्वारा उन्हें 1 लाख दो लाख की फंडिंग की जाती है ताकि वह हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा सके। वीडियो वायरल होने के बाद ही दोनों ही मामले में कांग्रेस पार्षद को आरोपी बनाया गया था, अब कांग्रेस पार्षद पर विभिन्न आपराधिक प्रकरण देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रासुका की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है की पूरी लिस्ट तैयार कर ली गई है।

ये भी पढ़ें  मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हनुमान मंदिर पर पथराव, दो घायल; शहर में तनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link