Madhya PradeshReligious

मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हनुमान मंदिर पर पथराव, दो घायल; शहर में तनाव

मंदसौर, 17 सितंबर 2024

मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर पर पथराव किया गया। जुलूस के दौरान हुए इस पथराव से शहर में तनाव फैल गया है। पत्थरबाजी में मंदिर में मौजूद दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद माहौल गरमा गया और कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। वर्तमान में स्थिति को संभालने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की, हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है।

शाम 5 बजे प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाई है। हिंदू समाज का आरोप है कि शांति समिति के मुस्लिम समाज के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए। इसके अलावा, हिंदू समाज ने शाम 7 बजे बस स्टैंड स्थित बड़े बालाजी हनुमान मंदिर पर महाआरती का आयोजन भी रखा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मिलादुन्नबी का जुलूस करीब 1:30 बजे बस स्टैंड इलाके में पहुंचा। जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने मीनाक्षी बस सर्विस की एक बस पर चढ़कर बस स्टैंड स्थित बड़े बालाजी हनुमान मंदिर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पथराव में मंदिर में मौजूद संतोष पिता अमृतलाल बुरी तरह घायल हो गए, जबकि मंदिर के पुजारी शरद पिता गोविंद द्विवेदी ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने डंडों से उनकी पिटाई कर दी। घायल संतोष को शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:

हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पुजारी की शिकायत पर दंगा फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक आनंद और एएसपी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ झड़पें भी हुईं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे बाजार में सन्नाटा छा गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने बलवा और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  दूसरा बड़ा मंगल: पवनसुत के दर्शन को उमड़े भक्त... मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, खूब लगे भंडारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link