Jammu & KashmirPolitics

प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर और कटरा में 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 19 सितंबर, 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान सपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण के लिए भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस सहित कई पार्टियों ने तेज कर दी है इसी क्रम में पीएम मोदी की आज यानी गुरुवार को जम्मू कश्मीर में दो रैलियां होने जा रही है। पीएम मोदी की यह रैली श्रीनगर और कटरा में होनी है।

मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे। फिर कटरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे पीएम

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री दोपहर को कटरा पहुंचेंगे और वहां रैली से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।
चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रशासन ने कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। चप्पे-चप्पे पर CRPF, CISF व BSF समेत पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास हेलिपैड से स्टेडियम में बने पंडाल तक तैयारियां पुख्ता की गई हैं। जिस रास्ते से पीएम का काफिला गुजरने वाला है, SPG कमांडो ने उस मार्ग पर रिहर्सल भी की। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री यहां रोड शो भी कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  झारखंड : पहले चरण का मतदान आज, 600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में, बीजेपी, जेएमएम या कांग्रेस, कौन किस पर भारी?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link