Uttar Pradesh

गोरखपुर में युवती बनी साइबर फ्रॉड का शिकार!……. जीजा बन ठग ने ऐंठे 1.65 लाख रुपये

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 1 जुलाई 2025 :

यूपी के गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर जालसाज ने ‘जीजा’ बनकर एक युवती से 1.65 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने एम्स थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, भगता की रहने वाली सोनी प्रजापति को सुबह 10:30 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को उसका जीजा ध्रुवराज बताते हुए कहा कि “तुम्हारी दीदी का एक्सीडेंट हो गया है, वह अस्पताल में भर्ती हैं, हालत गंभीर है।” कॉलर ने यह भी कहा कि उसका फोन टूट गया है और वह ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहा, इसलिए वह एक स्कैनर भेज रहा है जिस पर तुरंत पैसे भेजे जाएं।

ये भी पढ़ें:

घबराई सोनी ने बिना जांच किए कई बार में कुल 1.65 लाख रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि दीदी और जीजा दोनों सुरक्षित हैं और ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। जब तक कॉलर को दोबारा कॉल किया गया, उसका मोबाइल बंद हो चुका था।

Advertisement

एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि ठग के मोबाइल नंबर की CDR निकलवाई जा रही है और साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश में लू को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link