Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में दो जगह बिजली गिरी, खेतों में काम कर रहे 13 लोग घायल, आठ मेडिकल कॉलेज रेफर

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 14 जुलाई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में रविवार को बारिश के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 13 लोग घायल हो गए। ये हादसे मोतिगरपुर और शिवगढ़ क्षेत्रों में हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना मोतिगरपुर क्षेत्र के लामा बंकठा की है, जहां गांव के 8 लोग श्रीरामपुर लमौली में राम लवट गौतम के खेत में धान की बेहन लगा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी लोग झुलस गए। घायलों में चंदू निषाद, रमेश, रंजीत, निर्मला, ममता, प्रियंका, सोनू और निशा शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

दूसरी घटना शिवगढ़ क्षेत्र के नेवादानपुर गांव में हुई, जहां बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे पांच लोग बिजली गिरने की चपेट में आ गए। घायलों में रामजतन प्रजापति, घेराऊ, अनिल और दो बच्चे 10 वर्षीय आयुष और 8 वर्षीय अभय शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रिश्वत की रकम और जेब में 1.80 लाख के साथ पकड़ा गया एडिशनल ड्रग कमिश्नर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link