Uttar Pradesh

लखनऊ से दरभंगा व मालदा के लिए शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी कल करेंगे शुभारंभ

लखनऊ, 17 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से अब बिहार और पश्चिम बंगाल की यात्रा और अधिक आसान होने जा रही है। रेलवे द्वारा लखनऊ के गोमतीनगर से दरभंगा और मालदा टाउन के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से शुक्रवार को करेंगे।

अयोध्या होते हुए चलेगी दोनों ट्रेनें

दोनों ट्रेनें अयोध्या होकर चलेंगी, जिससे इस धार्मिक नगरी को भी बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को एक नई सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल इन दोनों ट्रेनों का संचालन विशेष ट्रेनों के रूप में किया जाएगा। जल्द ही रेलवे बोर्ड द्वारा इनके नियमित संचालन का आदेश भी जारी किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम ने इन ट्रेनों की समय-सारिणी जारी कर दी है।

Advertisement

गोमतीनगर–मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में एक दिन)

मालदा टाउन से प्रस्थान : हर गुरुवार शाम 7:25 बजे
गोमतीनगर आगमन : शुक्रवार दोपहर 3:40 बजे
वापसी (गोमतीनगर से) : हर शुक्रवार शाम 6:40 बजे
मालदा टाउन आगमन : शनिवार शाम 4:40 बजे

गोमतीनगर–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में एक दिन)

दरभंगा से प्रस्थान : हर शनिवार दोपहर 3:00 बजे
गोमतीनगर आगमन : रविवार सुबह 5:35 बजे
वापसी (गोमतीनगर से) : हर रविवार सुबह 8:15 बजे
दरभंगा आगमन : रविवार रात 12:35 बजे

ये भी पढ़ें  होली से पहले किसानों को योगी का तोहफा... लाभार्थियों को सौंपी 460 करोड़ की रकम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link