Uttar Pradesh

गोरखपुर : रामगढ़ताल में दो स्पीड बोट भिड़ीं, एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 23 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर के पर्यटन स्थल रामगढ़ताल में मंगलवार देर शाम नौका विहार के दौरान सैलानियों से भरी दो स्पीड बोट आपस में टकरा गईं। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:

तीन अन्य सैलानियों को आई मामूली चोट

Advertisement

बताते हैं कि अलग-अलग प्लेटफार्म से संचालित दो बोट सैलानियों को लेकर ताल में सैर करा रही थीं। इसी दौरान दोनों बोट आमने-सामने आ गईं और तेज गति से टकरा गईं। एक बोट में चालक समेत 8 लोग, जबकि दूसरी में 4 लोग सवार थे।

गंभीर घायलों में खोराबार सोनवे निवासी रामाशीष, उनकी पत्नी अंजली और 10 वर्षीय बेटा हिमांशु शामिल हैं। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीनों पानी में गिर पड़े। रामाशीष के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। अंजली की कमर जख्मी हो गई, जबकि हिमांशु के सिर में गहरी चोट लगी है।

एक बोट के चालक पर नशे में होने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि दूसरी बोट का चालक शराब के नशे में था। उसने लापरवाहीपूर्वक तेजी से क्रूज के पास बोट मोड़ने की कोशिश की, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों बोट को किनारे लगवाकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बोट संचालन से जुड़े गिरीश कोठारी और अंशुमान ओझा को थाने बुलाया है। साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) से बोट संचालन की लाइसेंस शर्तें और नियमावली भी मांगी गई हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  'विदेशी कंपनी से जातियों में लड़ाई लगवा रहे अखिलेश', राजभर का हमला, बोले- PDA का नारा खुद ही पिट गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link