Uttar Pradesh

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले… अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 24 जुलाई 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि हर शिकायत की गहन जांच के बाद उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गैर-जिम्मेदाराना रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिकारी अपने कार्यालयों में ही आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनकर समय पर उनका समाधान करते तो जनता को जनता दर्शन में इतनी बड़ी संख्या में आने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता दर्शन में आने वाली शिकायतें सीधे शासन की नजर में होती हैं।उनके समाधान में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें  वीडियो कॉल पर बात करते-करते पति से हुई बहस, गुस्से में महिला ने लगा ली फांसी, पास ही सोता रहा 3 साल का मासूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button