Uttar Pradesh

आगरा : विवि की कुलपति ने राज्यपाल के पैर छुए… वीडियो वायरल होने पर लग रहीं ये अटकलें

मयंक चावला

आगरा, 31 जुलाई 2025:

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को आगरा पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंशु रानी द्वारा राज्यपाल के पैर छूने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे अब कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्यपाल ब्रिटिश कालीन क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं थीं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। सभी ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसी दौरान कुलपति प्रो. अंशु रानी ने न सिर्फ बुके भेंट किया बल्कि सार्वजनिक रूप से उनके चरण स्पर्श भी किए।

Advertisement

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, कुलपति का कार्यकाल सितंबर 2025 में समाप्त हो रहा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने कार्यकाल के विस्तार की कोशिश में हैं। इस पूरे घटनाक्रम को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कुलपति प्रो. अंशु रानी के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें हैं। लोकपाल में भी शिकायतें किए जाने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर समेत देश के 15 हवाईअड्डों पर बम की फर्जी सूचना, राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link