Uttar Pradesh

गोरखपुर : प्रदर्शनी में लोगों ने खूब की खरीदारी, एक पखवारे बाद हुआ समापन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 14 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर में एक पखवारे तक चली खादी ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का समापन शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने किया। इस प्रदर्शनी में लोगों ने विभिन्न उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदेश के कई जिलों के लोगों ने अपने सामान के स्टॉल लगाए थे। गीता प्रेस, खादी ग्रामोद्योग, कारपेट, गर्म जैकेट, स्वेटर, महिलाओं के सूट, बच्चों के कपड़ों के साथ अन्य सामान के स्टाल सजे थे। प्रदर्शनी में गोरखपुर के लोगों ने जमकर खरीदारी की।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा : चारू चौधरी

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान कर रही है। सरकार ने जब से बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया है तब से स्थानीय सामान की खरीद बढ़ी है।

ये भी पढ़ें  शेयर मार्केट ट्रेडिंग में मुनाफा का लालच देकर बुज़ुर्ग से ऐंठे साढ़े 19 लाख, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link