HealthUttar Pradesh

अमेठी : जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप…महिलाओं का प्रदर्शन, रेडियोलॉजिस्ट की मांग

आदित्य मिश्र

अमेठी, 31 जुलाई 2025

यूपी के अमेठी स्थित जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप पड़ी है। इससे नाराज बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीएमओ अंशुमान सिंह को महिलाओं ने मांग पत्र सौंपा और कहा कि स्वास्थ्य राज्य मंत्री के जिले में ये हालात दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें:

पहले भी हुआ था विरोध, सीएचसी अधीक्षक को सौंपी गई थी अस्थायी जिम्मेदारी

Advertisement

अमेठी के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका विरोध करते हुए कुछ दिन पूर्व महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद अमेठी सीएचसी अधीक्षक आलोक तिवारी को अल्ट्रासाउंड करने के लिए दो दिनों के लिए जिला अस्पताल में तैनात किया गया। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन आलोक तिवारी फिर अमेठी लौट गए और अल्ट्रासाउंड ठप हो गया।

महिलाओं का आरोप राज्य मंत्री के जिले में रेडियोलॉजिस्ट न होना दुर्भाग्यपूर्ण

गुरुवार को इसी समस्या को लेकर किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं जिला अस्पताल पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन करने लगीं।सीएमओ अंशुमान सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बात की इसके बाद महिलाओं ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की। महिला किसान नेत्री रीता सिंह ने कहा कि अमेठी का दुर्भाग्य है कि अमेठी के तिलोई से विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं बावजूद उसके जिले में एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। अगर जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई तो हम लोग बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : उमड़े श्रद्धालु, कम पड़े इंतजाम… ठंड में खुले आसमान के नीचे गुजारी रात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link