Uttar Pradesh

जन्मदिन मनाकर घर लौट रहा था परिवार…हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत

मैनपुरी, 1 अगस्त 2025 :

यूपी के मैनपुरी जिले में जीटी रोड हाईवे पर बेवर थाना क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू हुई और लेन फांदकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति पत्नी व दो बेटियों के साथ पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। ये सभी आगरा में भतीजी का जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे थे। हादसे से एक घण्टे तक ट्रैफिक जाम रहा।

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर कैथोलि गांव में रहने वाले दीपक चौहान की भतीजी आगरा में रहती है। उसका जन्मदिन था। पूरा परिवार स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर आगरा गया था। जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिवार वापस रवाना हुआ। इन सबको छिबरामऊ जाना था। कार जीटी रोड हाइवे पर फर्राटा भर रही थी।

बेवर थाना क्षेत्र में कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीपक उनकी पत्नी पूजा, बेटियां आशी , आर्या और बहन सुजाता शामिल हैं। हादसे में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  "प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे…" बोलकर टीसीएस मेनेजर ने की आत्महत्या, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link