Lucknow CityNationalUttar Pradesh

Up News : लखनऊ में आज खुलेगा ‘अपने घर’ का बड़ा रास्ता, CM योगी लॉन्च करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार योजना

4500 प्लॉटों का पंजीकरण होगा शुरू, सीतापुर रोड से आगरा एक्सप्रेसवे तक बदलेगी लखनऊ की तस्वीर, दो आवासीय योजनाओं में 50 हजार के करीब भूखंड होंगे विकसित

लखनऊ, 24 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने के लिए प्लॉट तलाश रहे लोगों के लिए आज का दिन खास है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो बड़ी आवासीय योजनाओं नैमिष नगर और वरुण विहार की आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्चिंग करेंगे। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी इन दोनों योजनाओं के साथ पांच मल्टीस्टोरी आवासीय परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही पहले चरण में 4500 से अधिक भूखंडों के पंजीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा। एलडीए के मुताबिक दोनों योजनाओं में भविष्य में करीब 50 हजार भूखंड विकसित किए जाएंगे। यानी राजधानी में घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए आने वाले समय में आवासीय विकल्पों का बड़ा विस्तार होने जा रहा है।

लॉन्चिंग के बाद नैमिष नगर और वरुण विहार के लिए पंजीकरण registration.ldalucknow.in पर किया जा सकेगा। बुकलेट के लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक लॉन्चिंग के बाद नैमिष नगर और वरुण विहार में पंजीकरण शुरू हो जाएगा। उनके अनुसार इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:

सीतापुर रोड पर 4100 एकड़ में नैमिष नगर

सीतापुर रोड पर विकसित हो रही नैमिष नगर योजना का क्षेत्रफल करीब 4100 एकड़ है। यहां 72 वर्गमीटर के 197, 112.5 वर्गमीटर के 524, 162 वर्गमीटर के 520, 200 वर्गमीटर के 299, 288 वर्गमीटर के 103 और 450 वर्गमीटर के 30 भूखंड प्रस्तावित हैं। इन भूखंडों की दर 3800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है।

lucknow-lda-namish-nagar-varun-vihar-housing-scheme-launch-cm-yogi (2)

आगरा एक्सप्रेसवे के पास 6580 एकड़ का वरुण विहार

आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना करीब 6580 एकड़ में फैली है। इसमें 112.5 वर्गमीटर के 1517, 162 वर्गमीटर के 460, 200 वर्गमीटर के 612, 288 वर्गमीटर के 68, 300 वर्गमीटर के 81 और 450 वर्गमीटर के 109 भूखंड हैं। यहां भूखंड की दर 2800 रुपये प्रति वर्गफीट रखी गई है।

पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं को भी मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री पांच मल्टीस्टोरी आवासीय परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। लेक व्यू अपार्टमेंट, विराजखंड गोमतीनगर में 3 बीएचके प्लस सर्वेंट क्वार्टर के 646 फ्लैट, जबकि पार्क व्यू अपार्टमेंट, सेक्टर-जे बसंतकुंज में इसी श्रेणी के 364 फ्लैट बनाए जाएंगे। ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट में 3 बीएचके प्लस सर्वेंट क्वार्टर के 384 फ्लैट होंगे। इन तीनों योजनाओं में पंजीकरण पहले ही खुल चुका है।

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अदिति अपार्टमेंट में 30.35 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले ईडब्ल्यूएस के 412 फ्लैट और शारदा नगर विस्तार में वागेश्वरी अपार्टमेंट में 32.10 वर्गमीटर के 312 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। इन दोनों योजनाओं में भी आज से पंजीकरण खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें  सपा के PDA को मजबूत करेंगे बड़े मुस्लिम चेहरे, अखिलेश की साइकिल पर सवार होंगे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन!

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link