Uttar Pradesh

सीएम ने दी टाउनशिप की सौगात, कहा…आकाओं के साथ सो गया सोतीगंज, अब संवर रहा मेरठ

मेरठ, 4 अगस्त 2025 :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार के दिन मेरठ जिले में न्यू टाउनशिप का शिलान्यास कर जनसभा में मेरठ के अतीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां का कुख्यात सोतीगंज अपने आकाओं के साथ सो गया है। अब इस जिले की पहचान रैपिड रेल व एक्सप्रेस हाईवे से हो रही है। ये टाउनशिप भी मेरठ के भविष्य को और संवारेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत टाउनशिप परियोजना के शिलान्यास समारोह में उद्यमियों को ऋण व स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि का वितरण भी किया। जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद कीजिए, मेरठ के सोतीगंज ने कभी सपा सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया में शामिल था लेकिन आज सोतीगंज अपने आकाओं के साथ सो गया। आज मेरठ की पहचान 12 लेन एक्सप्रेस हाईवे से हो रही है, आज मेरठ की पहचान रैपिड रेल से हो रही है। इस रैपिड रेल को हम मेट्रो के साथ भी मेरठ में जोड़ने जा रहे हैं। प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में स्थापित हो रही है। अब सोतीगंज बीते दिनों की बात हो गई, अब मेरठ की पहचान एक जिला एक उत्पाद में खेल के सामान के लिए हो रही है।

मेरठ शहर में विकसित होने वाली न्यू टाउनशिप मेरठ के भविष्य की तस्वीर को पूरी तरह बदल देगी। इस योजना के तहत लोगों को सस्ते दामों में घर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही यह परियोजना मेरठ के स्मार्ट सिटी विज़न को भी गति देगी। यह योजना मेरठ के नागरिकों के लिए आधुनिक और सस्ती जीवनशैली लेकर आएगी। इस टाउनशिप में आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल योजनाएं एक ही स्थान पर विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य लोगों को रोजगार, व्यापार और रहने की सहूलियत एक ही ज़ोन में देना है।

प्रदेश के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पहले की सरकारों में मेरठ को क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाता था लेकिन आज नोएडा और गाजियाबाद से ज्यादा आकर्षण मेरठ में है। दिसम्बर तक यहां प्लाटिंग शुरू हो जाएगी। देश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप से जनता को लाभ मिलेगा वहीं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Tiranga Yatra: योगी संग चल पड़ा पूरा गोरखपुर, हर हाथ में तिरंगा, हर जुबां पर वंदे मातरम्

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link