NationalUttar Pradesh

कानपुर में गंगा बैराज पुल पर लोडर पलटा : तीन की मौत, 16 लोग घायल

कानपुर, 12 मार्च 2025:

यूपी के कानपुर में गंगा बैराज पुल पर एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शिवराजपुर से भोजपुर लौट रहे थे मजदूर

रायबरेली जनपद के भोजपुर कस्बे की रहने वाली कुसुमा (40) पत्नी रामसजीवन, उनकी बेटी संगीता, 1 साल का नाती कृष्णा और फतेहपुर निवासी सूरजकली (50) समेत 23 लोग मंगलवार कोशिवराजपुर में आलू की खोदाई करने के लिए गए थे। देर रात सभी लोडर से भोजपुर लौट रहे थे। लोडर गंगा बैराज पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुसुमा, उनका नाती कृष्णा और सूरजकली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  एक ही झटके में उजड़ गया घर : उन्नाव में गंगा स्नान करने निकले तीन सगे भाइयों की हादसे में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link