Lucknow CityUttar Pradesh

Alert: 27 से बदल जाएगा लखनऊ-कानपुर का सफर, एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें, किराया और टाइमिंग जान लें

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सेवा से 90 किमी का सफर 1 घंटे 45 मिनट में होगा पूरा, 151 रुपये निर्धारित किया गया किराया

लखनऊ, 24 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) 27 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम से नई बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच 90 किलोमीटर का सफर महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा बसों का संचालन

एक्सप्रेसवे रूट की बसें आलमबाग टर्मिनल से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होंगी। इस रूट पर प्रति यात्री 151 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। यह सामान्य रूट की बसों से थोड़ा अधिक होगा। वहीं नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया 123 रुपये रहेगा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार लखनऊ परिक्षेत्र के सभी डिपो ने एक्सप्रेसवे सेवा के संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
lucknow-kanpur-greenfield-expressway-bus-service-upsrtc-fare-timing (2)

ये भी पढ़ें:

सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों की समयसारिणी, स्टॉपेज और किराये का विवरण टिकटिंग मशीन में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने शिकायत और सुझाव की व्यवस्था भी की है। सफर के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर यात्री लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए चलेंगी 1000 स्पेशल बसें

उधर, मुड़िया पूर्णिमा मेले को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 30 जुलाई तक 1000 स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से सीधे मथुरा और गोवर्धन के लिए संचालित होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त रिजर्व बसें भी लगाई जाएंगी। पूरे मेले के दौरान 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

ये भी पढ़ें  यूपी के शाहनवाज ने World Athletics U-20 में रचा इतिहास, लंबी कूद में झटका कांस्य पदक

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button