Uttarakhand

उत्तराखंड : उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, दर्जनों घर बहे, कई लोग मलबे में दबे

उत्तरकाशी, 5 अगस्त 2025

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण खीर गंगा नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से दर्जनों घर बह गए। करीब दो दर्जन होटल और होमस्टे को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानीय लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। चार लोगों की मौत होने की खबर है।

बादल फटने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे खीर गंगा का उफनता पानी मकानों को अपने साथ बहा ले जा रहा है। जैसे ही पानी का सैलाब गांव की ओर बढ़ा, लोगों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने जताया शोक, राहत व बचाव कार्य जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रभावितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में कोई कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।

पुलिस और प्रशासन की ओर से बताया गया है कि एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय बचाव टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  जुए के अड्डे पर छापा... निलंबित सिपाही समेत छह गिरफ्तार, सवा दो लाख कैश बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link