Uttar PradeshUttarakhand

आपदाग्रस्त धराली-हर्षिल इलाके में मददगार बनी एयरलिफ्ट, टीमों ने संभाला बचाव कार्य का मोर्चा

उत्तरकाशी/देहरादून, 7 अगस्त 2025:

उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस दौरान पीड़ितों को एयरलिफ्ट कर शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। बचाव कार्य मे सभी टीमों के आपसी समन्वय से पीड़ितों को व्यापक मदद मिल पा रही है।

बता दें घराली हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने के बाद तबाही मच गई थीं। इस क्षेत्र में लगातार बचाव कार्य जारी है। SDRF व उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन, ITBP, वायुसेना, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियों के साथ बचाव कार्य चल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों से अब तक दर्जनों लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित रूप से धराली-हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिविर एवं जॉलीग्रांट (देहरादून) हेलीपैड तक शिफ्ट किया गया है। इस कार्य में चिनूक और एमआई-17 जैसे एयरलिफ्टिंग संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयां एवं खाद्यान्न हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं। ताकि किसी को भी आवश्यक सामग्री की कमी न हो।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

सरकार के निर्देश हैं कि है कि हर नागरिक की जान की सुरक्षा, त्वरित चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। SDRF की टीमें निरंतर जोखिम उठाकर पहाड़ी और कठिन क्षेत्रों में भी पहुंच बना रही हैं। जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत समय पर पहुंच सके। सीएम धामी ने एक बार फिर दोहराया है कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और राहत, बचाव एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें  युवाओं को शासन का सक्रिय भागीदार बनाने की तैयारी! CM योगी को भाजपा विधायक का बड़ा सुझाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link