Uttar Pradesh

सावन पूर्णिमा पर काशी में झूलनोत्सव…बाबा विश्वनाथ संग माता गौरा व गणेश जी का भव्य श्रृंगार

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 10 अगस्त 2025:

यूपी की शिवनगरी काशी में सावन पूर्णिमा पर काशी विश्वनाथ मंदिर में नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ का झूलनोत्सव श्रृंगार धूमधाम से संपन्न हुआ। 351 साल पुरानी इस परंपरा के तहत बाबा विश्वनाथ, माता गौरा और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पंचबदन प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो उठे।

झूलनोत्सव में मंदिर परिसर फूलों की सजावट और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पंचबदन प्रतिमा को पंचगव्य स्नान कराने के बाद फूलों से अलंकृत किया गया। रात्रि में श्रृंगार आरती के समय बाबा विश्वनाथ की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सावन पूर्णिमा पर यह झूलनोत्सव 351 वर्षों से अनवरत चला आ रहा है, जो काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

Advertisement

सावन पूर्णिमा के दिन मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। दूसरी ओर, रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर फूल-माला के साथ राखी अर्पित कर अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की।

बंगाली टोला की लता दास और उनकी सहेलियों ने बताया, “हम हर पर्व पर बाबा को प्रेम अर्पित करते हैं। होली पर रंग-अबीर और रक्षाबंधन पर राखी चढ़ाकर परिवार की रक्षा की प्रार्थना करते हैं।” मंदिर में दिनभर भजनों और भक्ति भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।

ये भी पढ़ें  सावन मेला : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 9 अगस्त तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link