Uttar Pradesh

राजस्थान सीमा में खोदी गई थी पाइपलाइन… मिट्टी का टीला ढहा, आगरा के चार लोगों की मौत

मयंक चावला

आगरा, 29 जून 2025:

यूपी के आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक व तीन महिलाओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। उत्तू गांव के रहने वाले 10 लोग पास ही राजस्थान प्रदेश की सीमा में खोदी जा रही पाइपलाइन के गड्ढे में उतरकर पीली मिट्टी लेने गए थे। इसी दौरान एक बड़ा टीला ढह गया। ये सभी उसी में दब गए चार लोगों की जान चली गई जबकि दो की हालत गम्भीर बताई गई है।

आगरा के फतेहपुर सीकरी का उत्तू गांव राजस्थान प्रदेश की सीमा से एक किलोमीटर दूर ही बसा है। इस समय राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में गहनौली इलाके में चंबल प्रोजेक्ट के तहत पानी की भारी पाइप लाइन के लिए खोदाई चल रही है। खोदाई से निकली पीली मिट्टी पीली मिट्टी चिकनी होती है, इससे लोग कच्चे घरों में लिपाई भी करते हैं। साथ ही इससे कच्चे बर्तन भी तैयार किया जाता है। इसी मिट्टी को घर लाने के लालच में गांव के करीब दस लोग गहनौली में जंगी के नगला क्षेत्र के पास पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

यहां सभी लोग रविवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे पीली मिट्टी को साथ लाए भारी बर्तनों में भरने लगे। इसी दौरान अचानक एक टीला ढह गया। मिट्टी जुटा रहे सभी 10 लोग उसके मलबे में दब गए। पुलिस के अनुसार, साइट पर करीब 10 फीट गहरी खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्ढे में उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला था। इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के रूप में हुई। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : सत्यापन में मिली खामियां...79 कॉमन सर्विस सेंटर बंद, वैरिफिकेशन जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link