Uttar Pradesh

मिर्जापुर : रक्षाबंधन पर एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 10 अगस्त 2025:

रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी के मिर्जापुर में एक अनोखा और खुशियों से भरा वाकया सामने आया। शनिवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के पुरानी लाइन पिपराडाड़ गांव निवासी दीपू की गर्भवती पत्नी अनीता देवी (34) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा 108 को सूचना दी।

पायलट शिवेन्द्र और ईएमटी दिग्विजय कुमार एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और अनीता को जिला महिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही अनीता की पीड़ा बढ़ने लगी। इस पर ईएमटी दिग्विजय ने एंबुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का उपयोग करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। अनीता ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इसके बाद में दोनों को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां और बेटी दोनों के स्वस्थ होने की पुष्टि की। रक्षाबंधन के दिन कन्या जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन, एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सेवा की सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : शादी वाले घर में धधक उठी आग… चार महिलाओं समेत सात लोग झुलसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link