Uttar Pradesh

तिरंगा थामकर झूमे पूर्व सैनिक…यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

मयंक चावला

आगरा, 11 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा का संदेश देने के लिए सोमवार को एक यात्रा निकाली गई। नगर निगम द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, नगर निगम कर्मी और समाजसेवी शामिल हुए। देशभक्ति गीतों पर सभी झूमते नजर आए।

ये भी पढ़ें:

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा का आवाहन किया गया है। इसी के तहत लोगों को जागरूक करने के मकसद से सोमवार को आगरा नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा डिफेंस स्टेट से शुरू होकर आई लव सेल्फी पॉइंट तक पहुँची। यात्रा में पैदल,बाइक और अन्य वाहनों पर सवार होकर सभी लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते नजर आए।

नगर निगम द्वारा दो किलोमीटर लम्बे मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर निगम कर्मचारियों से लेकर समाजसेवी और रिटायर्ड फौजी भी भारी संख्या में शामिल हुए। बच्चे व बुजुर्ग सभी जोश से शामिल हुए और देशभक्ति के नारों और गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगो ने 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आवाहन किया।

ये भी पढ़ें  मिर्जापुर : मॉक ड्रिल कर परखी मां विन्ध्यवासिनी धाम की सुरक्षा व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link