Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा : 6 साल बाद फिर 24 घंटे चलेगा सदन, 2047 के विजन डाक्यूमेंट पर होगी चर्चा

लखनऊ, 11 अगस्त 2025:

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इस बार योगी सरकार एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है। 13 अगस्त को विधानसभा में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश : 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ पर 24 घंटे से अधिक समय तक लगातार चर्चा होगी। यह चर्चा 13 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त दोपहर तक चलेगी।

इससे पहले 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र 36 घंटे तक चला था। छह साल बाद एक बार फिर इतनी लंबी अवधि का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस चर्चा के बाद सरकार यह भी घोषित करेगी कि विजन डॉक्यूमेंट को कैसे नीति आयोग के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों, आम जनता और सभी वर्गों की सहभागिता से लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल सपा ने इस पर विरोध जताया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब नौ साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया, तो अब 24 घंटे की चर्चा से क्या होगा?

ये भी पढ़ें  विधानमंडल : शीतकालीन सत्र से पहले सीएम ने गरमाई सियासत, कहा...कफ सिरप कांड का सपा से कनेक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link