Uttar Pradesh

जनेश्वर मिश्र पार्क में जुटे सपाई, अखिलेश ने किया झंडारोहण… सरकार पर हमला बोला

लखनऊ, 15 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 15 अगस्त के मौके पर झंडारोहण किया। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश ने मीडिया से रूबरू होकर सरकार पर सवाल दागे।

जनेश्वर मिश्र पार्क में ही मीडिया स रूबरू होकर उन्होंने कहा कि आज जब हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, वही यह भी हम याद रखें कि हमारे सामने दुनिया की चुनौतियां हैं उनको भी स्वीकार करना होगा। जितना हमारा किसान मजबूत होगा उतना ही हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। आज के दिन यह अपील करूंगा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग 15 अगस्त को झूठ ना बोले। हमारी सीमाएं और फौज मजबूत हो, अग्निवीर जैसी व्यवस्था खत्म हो।

मुझे खुशी है इस बात की कि सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम लोकतंत्र को बचाने का काम किया, जो SIR हो रहा था। भारतीय जनता पार्टी के पास हुनर है कि वोट कैसे काटना है, इस फैसले के बाद पॉलीटिकल पार्टी बूथ स्तर पर अपना वोट बचा पाएंगी। कुछ संगठन अंग्रेजों ने बनाए थे जिससे भारत को धर्म के आधार पर विभाजित किया जा सके, हिंदू मुसलमान की खाई पैदा की जा सके। इसलिए संघी साथियों को भी अपनी पहली विचारधारा जो थी समाजवादी और सेकुलर को ध्यान करना चाहिए और देश को आगे बढ़ाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए सीईओ, अपर निदेशक पंचायती राज प्रतीक्षारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button