Uttar Pradesh

योगी ने फहराया झंडा, कहा…संघर्षों की अमूल्य देन है स्वतंत्रता, एक भाव से निभाएं राष्ट्रीय कर्तव्य

लखनऊ, 15 अगस्त 2025 :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी स्थित अपने आवास पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेकर झंडारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर कहा कि यह अवसर हम सबको इस बात का स्मरण कराता है कि स्वाधीनता या स्वतंत्रता एक स्वच्छंदता नहीं होती है। यह समारोह हम सबको हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति अहसास कराने का एक संकल्प प्रदान करता है।

आवास पर झंडारोहण कर उन्होंने पगड़ी पहन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि देश प्रदेश में एक ओर सुरक्षा का बेहतर माहौल है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों को पस्त कर ये साबित कर दिया है। हमें स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनाना है। ये देश की स्वाधीनता दिवस का एक संकल्प बनना चाहिए।

Advertisement

जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें  बैठक में गूंजा ड्रेन खुदाई का मुद्दा, किसान बोले... समाधान नहीं हुआ तो करेंगे धरना-प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link