Uttar Pradesh

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल, तत्काल एक्शन, मुख्य अभियंता सहित पांच इंजीनियर सस्पेंड

मुरादाबाद, 21 जुलाई 2025:

यूपी के मुरादाबाद के कंपनी बाग में रविवार देर शाम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने फीता काटने के लिए जैसे ही कैंची उठाई वैसे ही बिजली गुल हो गई। चारों ओर अंधेरा छा गया और मंत्री हाथ में कैंची लिए खड़े रह गए।

इस बिजली कटौती से मंत्री बेहद नाराज हो गए और मौके पर ही मौजूद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) के आला अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुछ नेताओं ने मौके पर बिजली व्यवस्था पर टिप्पणी कर दी, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।

निगम प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए बिजली आपूर्ति में दोषी पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित अधिकारियों में मुख्य अभियंता अरविंद सिंगल, अधीक्षण अभियंता सुनील अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम, SDO राणा प्रताप और जेई ललित कुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी : बाहुबली पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे से 12 लाख की ठगी में तीन शातिर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link