Uttar Pradesh

जनता दर्शन : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची महिला, सीएम बोले…दबंगों को सबक सिखाएं

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 18 अगस्त 2025 :

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान कई जिलों से आए 200 लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी गरीब की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए। जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं।

ये भी पढ़ें:

विभिन्न जिलों से 200 फरियादी पहुंचे गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन के दौरान सीएम कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित कर निस्तारण का निर्देश दिया।

गरीब की जमीन पर किसी दबंग का कब्जा न होने दें

सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन में एक महिला ने दबंग द्वारा जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जा की शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया जाए। गरीब की जमीन कब्जामुक्त होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

पूर्व सभापति ने बताई कौडिराम क्षेत्र की समस्याएं

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। इस दौरान सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जिला सहकारी संघ के निवर्तमान सभापति व वरिष्ठ भाजपा नेता महंत सिंह ने जिला पंचायत सदस्य विशाल सिंह के साथ सीएम से मुलाक़ात की। महंत सिंह ने सीएम को कौडिराम क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण की मांग रखी।

ये भी पढ़ें  रोजमर्रा के खर्चों के लिए पत्नी ने निकाली तरकीब तो पुलिस तक पहुंचा विवाद… ऐसे निपटा झगड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link