Uttar Pradesh

UP : बहराइच में मगरमच्छ से भिड़ गई मां, पांच वर्षीय बेटे की जान बचाई

बहराइच, 19 अगस्त 2025:

यूपी के बहराइच जनपद में खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम ढकिया में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब घर के पास नाले के किनारे खेल रहे पांच वर्षीय वीरू को अचानक मगरमच्छ ने दबोच लिया। उसे खींचकर पानी की ओर जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मां दौड़ी और बिना देर किए मगरमच्छ से भिड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार मां ने करीब पांच मिनट तक संघर्ष कर बेटे को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर डीएफओ, वन विभाग के दूसरे अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वीरू और उसके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना।

वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पास के नाले में विशेष जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया है। उनकी मांग है कि नाले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं फिर न हों।

ये भी पढ़ें  अमेठी : भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा शहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link