Uttar Pradesh

गोरखपुर : बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, 36 घंटे की बारिश के जलजमाव से हुआ महानगर पानी, पानी

28  सितंबर , 2024:

हरेन्द्र दुबे,

शनिवार को भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। ऐसे में अगर जरूरी काम न हो तो लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही बारिश की वजह से हुए जलभराव की निकासी की व्यवस्था में भी सहयोग करें।

गोरखपुर जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। अपील करते हुए कहा कि पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। ऐसे में अगर जरूरी काम न हो तो लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही बारिश की वजह से हुए जलभराव की निकासी की व्यवस्था में भी सहयोग करें।

अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने शहरवासियों से ये अपील की है।

बेतहाशा गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इससे तीन दिन में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक का गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग संक्रमण के शिकार हो जा रहे हैं। इसके चलते इधर बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग ने शाम तक 100.2 एमएम बारिश दर्ज किया।

सितंबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने से लोग एक पखवारे से उमस भरी गर्मी से परेशान ।

23 सितंबर को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के साथ पिछले 30 साल में सितंबर में सर्वाधिक था। दूसरे दिन 24 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालांकि उसी दिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के तेज पुरवा हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच कर 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: भुगतान की पेंडेंसी से भड़के ठेकेदार... जल जीवन मिशन कार्यालय पर जड़ा ताला, उठाई ये मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link