Uttar Pradesh

बेटा जेल गया तो पिता ने बहू संग संभाला तस्करी का धंधा…स्मैक व 16 लाख कैश संग गिरफ्तार

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 21 अगस्त 2025:

यूपी में वाराणसी जिले की चोलापुर पुलिस ने नशे के सौदागर बनकर घूम रहे ससुर व बहू को गिरफ्तार किया है। दोनों ऑटो में बैठकर एक अन्य साथी के साथ माल सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 10 लाख रुपये कीमत की 56.40 ग्राम स्मैक और 16.27 लाख रुपये नकद बरामद किए।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि गड़सरा-धरसौना मार्ग पर चेकिंग के दौरान चोलापुर पुलिस ने ऑटो सवार तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में चोलापुर निवासी भोला यादव उर्फ राकेश यादव, इंद्रजीत सिंह और एक महिला शामिल हैं। इनके पास से स्मैक, 16.27 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रिक तराजू, छोटी कटोरी और ऑटो जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार महिला और उसका ससुर इंद्रजीत सिंह एक ही परिवार के हैं। इंद्रजीत के बड़े बेटे राजेश को पहले तस्करी के मामले में जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद उसकी पत्नी और ससुर ने स्मैक तस्करी का कारोबार संभाल लिया। यह गिरोह दूसरे राज्यों से स्मैक लाकर वाराणसी और पूर्वांचल के कई जिलों व कस्बों में सप्लाई करता था। मुख्य सरगना के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग होने तक तोड़ा दम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link