CrimeUttar Pradesh

महिलाओं से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में मारी गोली, दो गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

गाजियाबाद, 29 अगस्त 2025 :

यूपी के गाजियाबाद जिले की विजयनगर थाना पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारी, जबकि दूसरे को घेरकर पकड़ लिया।

चेकिंग के दौरान इन्हें रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार बदमाश भागने लगे। इसी दौरान बचने के लिए फायरिंग की तो पुलिस ने भी गोली चलाई। एक बदमाश को पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को भागने का मौका नहीं मिला। पकड़े गए बदमाशों की पहचान साबिद निवासी मुगल गार्डन मसूरी और अंशू निवासी शंकरपुरी, सेक्टर-8, थाना विजयनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सोने की चेन, 5500 रुपये नकद, एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में पता चला कि यह गैंग गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा और दिल्ली में लगातार महिलाओं से चेन और कुंडल लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लूट के बाद गहनों को दिल्ली के एक ज्वेलर को बेचते और फिर मिले पैसों से होटल में पार्टी करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में 23 अगस्त को इन्होंने SSK स्कूल के सामने एक महिला से चेन लूटी थी। इसके अलावा बीते दो महीनों में 5 से 6 वारदातों को अंजाम देने की बात भी दोनों ने कबूल की है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: कार सवार पर जानलेवा हमला: फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, कॉलोनी में दहशत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link