Ho Halla SpecialUttar Pradesh
यूपी:बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की अफवाह

गोण्डा, 2 नवंबर 2024
दरभंगा से दिल्ली जा रही
12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी।
यह सूचना रेलवे
विभाग को जैसे ही मिली,उक्त ट्रेन को निकटतम गोण्डा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।
आनन फानन में
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान खोजी कुत्ते एवम बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन पहंचे।
एक घंटे से अधिक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली जिसके बाद ट्रेन को कल देर रात गंतव्य के लिए रवाना किया गया।







