Uttar Pradesh

जल निगम कर्मचारी बताकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाश…महिला को बंधक बनाकर गहने, कैश लूटा

संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई वारदात, घर मे घुसने के बाद बदमाशों ने बंद करवा दिए सीसीटीवी कैमरे

आदित्य मिश्र

अमेठी, 9 सितंबर 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया बड़गांव में नकाबपोश बदमाशों ने खुद को जलनिगम का कर्मचारी बताया और अकेली मौजूद महिला को झांसा देकर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद महिला को असलहे के बल पर बंधक बनाया और पूरी गृहस्थी उलझने के बाद सात लाख के जेवर व लूटकर फरार हो गए। लूटपाट से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी बंद करवा दिये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

सरैया बड़गांव में रहने वाले मंगेश कोचिंग सेंटर चलाते हैं। सोमवार को वो कोचिंग में थे। घर पर पत्नी वंदना और मां मौजूद थीं। मां भी किसी काम से बाहर चली गईं। इसी दौरान बदमाश आए और कहा कि मंगेश ने नल सही करने भेजा है वो लोग जलनिगम के कर्मचारी हैं। अंदर आते ही उन्होंने वंदना को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कराए और फिर अलमारी में रखे गहने व नकदी निकलवाए। बदमाश करीब सात लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, महिला के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। इसके बाद बाइक से फरार हो गए।

Advertisement

घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मामले की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्यों पर संदेह जताया गया है।

ये भी पढ़ें  आज बना वसुमान योग बनाएगा मालामाल, इन 5 राशियों की किस्मत में लिखी बड़ी कमाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link