Uttarakhand

CM धामी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान

देहरादून, 13 सितंबर 2025:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई संपर्क में सुधार और पर्यटन को गति देने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिल रहे सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के तहत हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल से प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।

ये भी पढ़ें:

चारधाम हेली सेवाओं व नए एयरपोर्ट विकास पर चर्चा

Advertisement

उन्होंने मानसून के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाएं पुनः शुरू करने की योजना साझा की और बताया कि ये सेवाएं विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यात्रा अधिक सहज होगी और सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

सीएम धामी ने गौचर (चमोली) और चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टियों को छोटे विमानों के संचालन योग्य बनाने और इन्हें दिल्ली, देहरादून व हिंडन से जोड़ने का अनुरोध किया। साथ ही, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइट्स शुरू करने और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य में तेजी लाने की मांग की।

उन्होंने क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा शीघ्र शुरू करने पर भी जोर दिया, जिससे पर्यटन, सामरिक और आपदा प्रबंधन सभी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  30 मई की डेडलाइन तय: राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं कराई तो अटक सकता है अनाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link