Uttar Pradesh

UP : सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं शिकायतें, बीमार व्यक्तियों के इलाज का उठाया जिम्मा

लखनऊ, 15 सितंबर 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और धैर्यपूर्वक उनकी शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए।

इस जनता दर्शन में 50 से अधिक लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। इनमें गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। रायबरेली के खीरो क्षेत्र के ग्राम बरवलिया के एक युवक ने पिता की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने न केवल उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने का आदेश दिया बल्कि अस्पताल से उपचार का एस्टिमेट भी मंगवाने को कहा।

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने कहा कि सरकार बीते आठ वर्षों से हर जरूरतमंद मरीज को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भेजें, जिससे सरकार इलाज का पूरा खर्च वहन कर सके।

Advertisement

जनता दर्शन में जमीन विवाद व अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को भी सीएम योगी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम ने फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों को दुलारते हुए टॉफी-चॉकलेट दीं और उनके सिर पर हाथ फेरकर अपनत्व का अहसास कराया।

ये भी पढ़ें  शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, सिलेंडर में ब्लॉस्ट... लपटों से घिरे पांच लोगों की ऐसे बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link