Uttar Pradesh

उप्र में सत्संग के दौरान भगदड़ के मामले में चार्जशीट दाखिल: 121 व्यक्तियों की हुई थी मौत

हाथरस (उत्तर प्रदेश), 2 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश में हाथरस ज़िले के सिकंदराराऊ में 2 जुलाई, 2022 को एक सत्संग में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

सूरजपाल के सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत की मौत हुई थी।इस सम्बंध में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

पुलिस ने 3200 पेज की चार्जशीट में घटना के बाद गिरफ्तार 11 व्यक्तियों को आरोपी बनाया है जिसमें मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर मुख्य आरोपी है।

चार्जशीट में मामले में 676 लोगों को गवाह बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : विधवा को पलायन के लिए कर रहे थे मजबूर… तीन दबंग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link