Uttar Pradesh

मेरठ : सलावा कांड में अवैध कब्जा कर बनाए घर पर बुलडोजर एक्शन…जेल जा चुके हैं 8 आरोपी

अनमोल शर्मा

मेरठ, 18 सितंबर 2025 :

यूपी के मेरठ जिले में दो दिन पूर्व सलावा क्षेत्र में मुस्लिम और क्षत्रिय समाज के दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद में अब बुलडोजर एक्शन भी हुआ है। प्रशासन ने आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा कर नाले पर बनाये गए पक्के मकान को जमींदोज कर दिया।

बता दें कि मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के सलावा इलाके में 2 दिन पहले क्षत्रिय और मुस्लिम पक्ष के लोगों के बीच मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद खूनी संघर्ष की तस्वीर सामने आई थी। इस घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए और फिर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ें:

अब प्रशासन ने इस मामले में आरोपियों के घर के सामने बने घर पर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। बताया गया कि आरोपी पक्ष ने नाले पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। इसी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। एसडीएम सरधना की माने तो अतिक्रमण हटाना एक रूटीन प्रक्रिया है। बुलडोजर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकारी नाले पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Airfare को लगा ब्रेक! लखनऊ से दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों की उड़ानें हुईं सस्ती... जानें रेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button