Uttar Pradesh

महाकुंभ में गोल्डन बाबा को शिष्य ने दिया 251 kg सोने का सिंहासन, कीमत 200 करोड़

प्रयागराज,25 जनवरी 2025

प्रयागराज के महाकुंभ में श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधूत बाबा उर्फ आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी का सोने का सिंहासन चर्चा का विषय बन गया है। इसे उनके एक शिष्य ने तोहफे में दिया है, जिसका वजन 251 किलोग्राम और कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर अरुण गिरी के बारे में कहा जाता है कि वह 6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पहनते हैं। इस सिंहासन को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-14 में स्थित उनके शिविर में रखा गया है, जहां इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं।

स्वामी प्रकाशानंद के अनुसार, यह अनोखा उपहार उनके एक शिष्य ने भेंट किया है, हालांकि शिष्य की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस सिंहासन के साथ एक मंच और स्टूल भी है, जिस पर सवार होकर अरुण गिरी जी मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने जाएंगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोंडा में ये खजाना मिलने की उम्मीद… ओएनजीसी ने शुरू किया सर्वे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link