CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, मानसिक मंदित बालिका से किया था दुष्कर्म

लखनऊ, 17 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में मानसिक रूप से कमजोर दलित बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मोहनलालगंज इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप और उसके साथी मायाराम को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से संदीप घायल हो गया।

दो दिन से तलाश कर रही थीं पुलिस की छह टीमें

लखनऊ के डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल के मुताबिक दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगातार काम कर रही थीं। रविवार रात सूचना मिली कि आरोपी कुबहरा जंगल के पास छिपे हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची तो संदीप और मायाराम बाइक से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो संदीप ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली संदीप के पैर में लगी। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। संदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें:

होली के दिन हुई थी घटना, दो अन्य हिरासत में

Advertisement

आरोपी संदीप (टाइल्स कारीगर) और मायाराम 15 दिनों से पीड़िता के घर के पास काम कर रहे थे। 14 मार्च को दोनों ने मानसिक रूप से कमजोर दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी दो चौकी इंचार्ज को हटाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि चौकीदार रामफेर और उसका बेटा शंकर भी इस साजिश में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर के रामगढ़ताल में चल रहा क्रूज होगा बंद: पर्यटन को झटका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link