NationalPoliticsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के 8 वर्ष होंगे 25 मार्च को, सभी ज़िलों में मेले

लखनऊ, 17 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगामी 25 मार्च को अपने 08 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इन मेलों में केंद्र सरकार द्वारा विगत 11 वर्ष और राज्य सरकार द्वारा विगत 08 वर्षों में जनता की सेवा, सुरक्षा और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों और परिणामों से जनता को अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की है कि सभी विभाग अपने प्रयासों/उपलब्धियों के बारे प्रदर्शनी लगाएं। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो जिसमें स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाये।

तीन दिवसीय मेलों में लोककल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाया जाएगा और जनारोग्य मेला, ऋण मेला आदि का भी आयोजन होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पांच सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिकों पर छापेमारी, स्टेरॉयड दवाएं देने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link