CrimePoliticsUttar Pradesh

UP : आजम खां की जेल से रिहाई पर अखिलेश बोले… सरकार बनी तो सभी मुकदमे होंगे वापस

लखनऊ/इटावा, 23 सितंबर 2025:

सपा के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक सदस्य आजम खां मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है। अखिलेश ने कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भरोसा था कि न्याय मिलेगा। आजम साहब जेल से बाहर आ गए हैं। जब सपा की सरकार बनेगी, तब उन पर और समाजवादियों पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने आजम खां को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और आगे भी रहेगी।

इटावा में शिवपाल ने कहा, आजम हमेशा सपा के साथ रहे और आगे भी रहेंगे

वहीं, इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम खां की रिहाई पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने का काम किया और उन पर सैकड़ों मामले दर्ज किए गए। शिवपाल ने कहा कि 23 महीने बाद उनकी रिहाई हम सबके लिए बड़ी राहत है। हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं।

सियासी गलियारों में चल रही उन अटकलों पर भी शिवपाल ने विराम लगाया जिनमें कहा जा रहा था कि आजम खां किसी और पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि आजम हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से जुट जाने और जनता के बीच सपा की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बिगड़े बोल, केरल को बताया "मिनी-पाकिस्तान"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link