AutomotiveHo Halla Special

Google ने लॉन्च किया Gemini Live: जानें कैसे बदलेगा आपके उपयोग का तरीका

03 अक्टूबर , 2024: Google ने Android यूजर्स के लिए Gemini Live को लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर्स अब 10 नई आवाज़ों का मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं. अगस्त में Google ने Gemini को एडवांस यूजर्स के लिए पेश किया था, लेकिन अब यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. Google ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की घोषणा की है कि सभी यूजर्स अब इस फीचर का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं.

Google ने अपनी पोस्ट में बताया है कि सभी Gemini यूजर्स अब Android ऐप के जरिए Gemini Live को इंग्लिश में फ्री में एक्सेस कर पाएंगे. यह फीचर यूजर्स को AI के साथ स्पीच के माध्यम से दो-तरफा संवाद की सुविधा प्रदान करता है, जिससे यूजर्स इंसानों की तरह AI से बातचीत कर सकेंगे.

फ्री और एडवांस यूजर्स के लिए फीचर्स
फ्री यूजर्स कुछ सेटिंग्स के माध्यम से इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं, हालांकि उन्हें एडवांस यूजर्स की तुलना में केवल बेसिक फीचर्स की सुविधा दी जाएगी. जहां एडवांस यूजर्स 10 अलग-अलग भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं, वहीं फ्री यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी.

Gemini Live का उपयोग कैसे करें
Gemini AI ऐप इंस्टॉल करें: सबसे पहले अपने फोन में Gemini AI ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
ऐप खोलें: Gemini ऐप खोलने के बाद, स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिखने वाले वेवफॉर्म आइकन पर टैप करें.
नियम और शर्तें स्वीकार करें: पहली बार उपयोग करने पर नियम और शर्तें स्वीकार करनी होंगी.
Gemini Live इंटरफेस: इसके बाद आपको Gemini Live का इंटरफेस दिखाई देगा.
AI से बातचीत करें: AI से बात करने के लिए प्रॉम्प्ट रिस्पॉन्स का उपयोग करें.
होल्ड बटन का उपयोग करें: यूजर्स होल्ड बटन के जरिए AI के रिस्पॉन्स को रोक सकते हैं और फिर से नए प्रॉम्प्ट का आदेश दे सकते हैं.

Google I/O 2024 में पेश किया था
इस साल आयोजित Google I/O 2024 में Google ने Gemini Live फीचर का डेमो दिखाया था, जहां AI और यूजर्स के बीच की बातचीत को प्रदर्शित किया गया था. अब सभी यूजर्स Google Gemini का यह फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें  LPG संकट के बीच भी नहीं रुकेगा रामलला का भोग...सीता रसोई पहुंचे 200 कमर्शियल सिलिंडर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link