NationalUttarakhand

देहरादून में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, 20 दुकानों के अवैध निर्माण ढहे, कई क्षेत्रों में सीलिंग अभियान

देहरादून में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, 20 दुकानों के अवैध निर्माण ढहे, कई क्षेत्रों में सीलिंग अभियान

देहरादून, 4 अक्टूबर 2025:

देहरादून शहर में शनिवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। 15 से 20 दुकानों के बाहर बनाए गए पक्के और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया की अगुवाई में प्राधिकरण की टीम का गठन किया गया। नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ मिलकर अभियान को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें:

अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण कार्य बिना किसी बड़ी बाधा के पूरा कर लिया गया।

Advertisement

एमडीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध चल रहे निर्माण कार्यों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की। प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  जॉर्ज सोरोस संगठन से जुड़ी हैं सोनिया गांधी - बीजेपी ने किया दावा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link