Entertainment

फैशन में लगेगा बिजनेस का ‘तड़का’ : मलाइका, मनीष मल्होत्रा संग ये नया शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर

फैशन की दुनिया के उभरते एंटरप्रेन्योर पेश करेंगे अपने आइडिया, इन्वेस्ट करेंगे बॉलीवुड के बड़े नाम

मुंबई, 5 अक्टूबर 2025:

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं, लेकिन इस बार कॉफी नहीं, बल्कि फैशन पर चर्चा होगी। करण अपने नए शो ‘पिच टू गेट रिच’ के साथ आएंगे, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री व मॉडल मलाइका अरोड़ा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा नजर आने वाले हैं।

यह शो फैशन जगत से जुड़े उद्यमियों के लिए एक खास प्लेटफार्म होगा। इसका फॉर्मेट बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक की तरह है, लेकिन यहां केवल फैशन स्टार्टअप्स से जुड़े लोग ही अपने आइडिया पिच कर सकेंगे। प्रतिभागी अपने ब्रांड, डिजाइन या बिजनेस आइडिया को पैनल के सामने रखेंगे, जिसके बाद करण, मलाइका और मनीष उनमें निवेश करने का फैसला करेंगे।

ये भी पढ़ें:

करण जौहर ने शो का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “जब फैशन के संस्थापक अमीर बनने के लिए पिच करते हैं, तो कचिंग-कचिंग तो लाजमी है!” हॉटस्टार स्पेशल्स का यह शो ‘पिच टू गेट रिच’ 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। शो के ट्रेलर में करण, मलाइका और मनीष के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आ रहे हैं, जिनमें सैफ अली खान, सारा अली खान, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे शामिल हैं। इस शो में कपड़ों, जूतों, सैंडल, पर्स और हैंडबैग्स से लेकर हर फैशन कैटेगरी को जगह दी जाएगी। इसका मकसद फैशन इंडस्ट्री में नए उद्यमियों को पहचान और निवेश का मौका देना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जया बच्चन के एक मौके ने बदल दी अरशद वारसी की किस्मत, बॉलीवुड के चहेते ‘सर्किट’ की अनकही दास्तां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link