Lucknow City

थाना समाधान दिवस: नदारद रहे तहसील के अफसर…फरियादी हुए निराश

एमएम खान

लखनऊ, 25 अक्टूबर 2025:

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर तहसील प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आई। तहसील के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से अधिकतर फरियादियों को मायूसी झेलनी पड़ी।

यहां थाना प्रभारी डी.के. सिंह ने स्वयं शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों की जगह केवल हल्का कर्मियों को भेजे जाने से खानापूर्ति का आरोप भी लग रहा है। भारतीय किसान यूनियन (गुट) के नेता जंगबहादुर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि हल्का लेखपाल और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर बिल्डरों द्वारा अवैध प्लाटिंग कर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सरकारी भूमि को मुक्त कराने की मांग की। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने मौजूद राजस्व कर्मियों को मौके की जांच के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

इधर नगराम थाने में समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 4 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, जबकि 7 मामलों में जांच के आदेश दिए गए। नायब तहसीलदार मोहनलालगंज वसुंधरा सिंह और थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी समाधान दिवस में मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Lucknow News: बाजारों में जाम-अतिक्रमण का ‘स्थायी इलाज’ मांगा, व्यापारियों ने पुलिस के सामने रखी समस्याओं की लिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link